परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थिति बिस्कोमान आफिस पर बुधवार की दोपहर यूरिया व डाई खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। नाराज किसानों का आरोप था कि उन्हें गेहूं की खेती के लिए यूरिया, डाई, कीटनाशक व गेहूं के बीज की सख्त जरूरत है। उनका आरोप था कि बिस्कोमान कर्मी उनके साथ मनमानी करते हैं। सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बावजूद उनको खाद उपलब्ध नहीं कराते। इस संबंध में रामेश्वर चौहान, राहुल यादव, रामदेव भगत, मंटू यादव, सोनू यादव, सोनेलाल भगत, आत्मानन्द यादव, केश्वर यादव ने कालाबाजारी करने, मनमानी करने, समय से खाद उपलब्ध नहीं कराने, डीएम से हस्तक्षेप करने, बीएओ से जांच करने की मांग की है।
उन्होंने बताया कि बिस्कोमान ऑफिस में कार्यरत कर्मी रात के अंधेरे में ट्राली से भरकर खाद की कालाबाजारी करते हुए पकड़े गए हैं। उन्होंने जब तैनात कर्मियों से सवाल किया तो वह आगबबूला हो गए और उल्टे मामले में फंसाने की धमकी देने लगते हैं। किसानों के हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। इस संबंध में बीएओ बलिराम राय का कहना है कि किसानों की लिखिति शिकायत मिली है। उस पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उनकी समस्या का जल्द सामाधान निकाला जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…