सिवान: एक से 19 आयुवर्ग के बच्चों को कृमि से मुक्ति के लिए खिलाई जाएगी अल्बेंडाजोल की दवा

परवेज अख्तर/सिवान: कृमि से मुक्ति के लिए एक से 19 आयुवर्ग के बच्चों एवं किशोरों को अल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। इसके लिए सात नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जिला पदाधिकारी व सिविल सर्जन को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में बताया गया है कि 7 नवंबर को अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों एवं किशोरों को 11 नवंबर को माप अप दिवस का आयोजन कर उन्हें भी दवा खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान बच्चों एवं किशोरों को तथा उनके अभिभावकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सरकारी एवं निजी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से अल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक :

अभियान की सफलता को लेकर सभी सरकारी विद्यालयों एवं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पोस्टर, बैनर, पंपलेट और माइकिंग आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार कराया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा कृमि नाशक दवा खाने से छूट ना पाए। इसको लेकर जिले में व्यापक तैयारी शुरू कर दी गई है। अभियान को सफल बनाने को लेकर माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि जल्दी ही कृमि मुक्ति दिवस पर दवा खिलाए जाने वाले बच्चों की संख्या निर्धारित कर ली जाएगी। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माइक्रोप्लान भी ससमय तैयार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026