सिवान: बाल हृदय योजना से 6 बच्चों के हृदय का होगा नि:शुल्क ऑपरेशन

  • जांच के लिए आईजीआईसी पटना में भेजे गये सभी चयनित बच्चे
  • शिविर में जांच के बाद अहमदाबाद के अस्पताल में होगी सर्जरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में बाल हृदय योजना से छह बच्चों को नया जीवनदान मिलेगा। योजना के तहत चयनित बच्चों को शुक्रवार को पटना के आईजीआईसी में आयोजित जांच शिविर में भेजा गया। जहां जांच के बाद बच्चों के दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए सभी को अहमदाबाद के श्री सत्य साईं हॉस्पिटल में भेजा जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार इस योजना के तहत बच्चों को नि:शुल्क सर्जरी के साथ ही आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जाएगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक डॉ. मो. नौशाद आलम ने बताया कि योजना के तहत हृदय में छेद के साथ जन्मे बच्चों की पहचान के लिए जिलास्तर पर स्क्रीनिंग की जाती है। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल होते हैं।

चयनित बच्चों को बच्चों को इलाज के लिए आइजीआइएमएस,पटना या फिर अहमदाबाद रेफर किया जाता है। स्क्रीनिंग से लेकर इलाज पर आने वाला पूरा खर्च नि:शुल्क होता है। जिले के बड़हरिया प्रखंड के कौरीगांव निवासी राजेश मांझी की पुत्री निधि कुमारी, गुठनी प्रखंड के धनौती गांव निवासी लक्ष्मण कुमार राम के पुत्र अनुज कुमार, रघुनाथपुर प्रखंड के हरपुर गांव निवासी विनोद कुमार मिश्रा की पुत्री गोल्डी कुमारी, महाराजगंज प्रखंड के सकरा गांव निवासी मिथिलेश प्रसाद चौधरी की पुत्री स्वीटी कुमारी, सीवान सदर प्रखंड के तहिरा निवासी मुन्ना यादव के पुत्र अंश कुमार, सीवान कारा मंडल के पास निवासी रंजन कुमार यादव के पुत्र कन्हा कुमार को इलाज के पटना आईजीआईसी में भेजा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026