सिवान: छापेमारी कर साढ़े चार लाख की शराब बरामद

  • मलमलिया में कार के पिछले सीट के नीचे से 435 बोतल बरामद
  • भगवानपुर और हसनपुरा थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में साढ़े चार लाख की जहां शराब जब्त कर ली गई, वहीं शराब के तीन कारोबारी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की देर रात व शुक्रवार को छापेमारी कर शराब जब्त करने के साथ ही कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक प्रिय रंजन ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली कि दिल्ली से मुजफ्फरपुर हरियाणा निर्मित विदेशी शराब एम्बेसडर कार से ले जायी जा रही है। इस सूचना पर उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक उमेशचंद्र राय के नेतृत्व में टीम गठित कर सीवान से ही कारोबारियों का पीछा शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया ओवरब्रिज के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एम्बेसडर कार की पिछली सीट के नीचे बने तहखाने से 160 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

हरियाणा निर्मित रॉयल ग्रीन विहृस्की की 435 बोतल की कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी व कृति नगर पश्चिमी दिल्ली के राजेश प्रताप व रघुबीर नगर दिल्ली के राहुल चौधरी दिल्ली में रहकर ही कारोबार करते थे। हालांकि दोनों मूल रूप से देवरिया जिले के चौरीचौरा के रहने वाले हैं। इधर, गिरफ्तार कारोबारियों का कहना था कि गोरखपुर से कार खरीदने के बाद शादी में शामिल होने मुजफ्फरपुर जा रहे थे। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि इंस्पेक्टर समरजीत सिंह के नेतृत्व में हसनपुरा थाना क्षेत्र के तेलकत्थू गांव के पोखरा के समीप शुक्रवार की सुबह छापेमारी की। छापेमारी में 322 लीटर शराब जब्त की गई है। छापेमारी के दौरान एमएच नगर थाना क्षेत्र के सूबेदार चौधरी के बेटे सुनर चौधरी को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी में चंदन कुमार व सुमेघा कुमारी समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026