सिवान: कंपनी ने धोखा धड़ी कर पांच लाख रुपया किया गबन

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित निवासी सह अधिवक्ता ने एक कंपनी पर धोखा धड़ी कर पांच लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाकर नगर थाना में प्राथमिकी कराया है। अधिवक्ता अरूण कुमार पाण्डेय ने अपने आवेदन में बताया कि मार्च 2022 के व्यवहार न्यायालय गोपालगंज के समीप धनवंतरी वायोसाईस प्रा. लिमिटेट की एक दुकान है। जिसे गोपालगंज निवासी पंकज तिवारी चलाते है। उनके द्वारा कंपनी के समानों की फ्रैंचायजी लेने के लिए मुझे एवं मेरे पुत्र सुमित कुमार को मेरे आवास गांधी मैदान में बार-बार आकर प्रेरित किया तथा कंपनी के प्रतिनिधि प्रबंधक सोमित बनर्जी एवं योगेश चौधरी से मुझे एवं मेरे पुत्र को मिलवाया।

बातचीत के दौरान उनलोगों के द्वारा दिनांक 16 मार्च को मुझे बैंक का एकाउंट नंबर एवं उसका पूर्ण विवरण दिया। मैंने 17 मार्च को कंपनी के खाता में पांच लाख रुपया को डाल दिया। किंतु कंपनी द्वारा फ्रैंचाइजी प्रदान नहीं किया गया। तब मैने अपने द्वारा भेजे गए पांच लाख रुपया मांगे। लेकिन पैसा वापस नहीं किया गया। कई बार आश्वासन के बाद भी पांच लाख रुपये आज तक वापस कंपनी के द्वारा नहीं किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026