परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में 40 हजार रुपया बकाया नहीं देने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में पकवलिया गांव निवासी सुरेश कुमार, नरेश कुमार, सुमंत कुमार व राहुल और दूसरे पक्ष से अवध किशोर, विवेक व निकेश किशोर शामिल है।
एक पक्ष से सुरेश कुमार ने बताया कि सात महीने पहले शादी के नाम पर गांव के अवध किशोर ने 40 हजार रुपया उधार लिया था। रुपये लेने के दौरान कहा गया था कि दो महीने में वापस कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक रुपये नहीं दिए। मांगने पर विवाद किया जाता है। विरोध करने पर पूरा परिवार मिल कर मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से अवध किशोर ने बताया कि शादी के लिए उधार में जो रुपये लिए गए थे उसे हर महीने थोड़ा थोड़ा कर वापस कर दिया गया। बावजूद इसके ये लोग मारपीट कर रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…