सिवान: डिस्कनेक्शन अभियान में कटा 48 का कनेक्शन

  • 12 लाख से अधिक का बकाया है बिजली का बिल
  • बिना बकाया जमा किए बिजली जलाते एफआईआर

परवेज अख्तर/सिवान: शहर में बिजली कंपनी ने सोमवार को बिजली बिल बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। शहरी सहायक अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि इस दौरान बारह लाख से ज्यादा का बिल बकाया रखने वाले 48 लोगों का कनेक्शन काटा गया है। इन लोगों ने लम्बे समय से बिल का भुगतान नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बिना बकाया बिल जमा किए व बीना आरसी रसीद के बिजली जलाते पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। कहा कि सेक्शन एक के जेई आफताब आलम ने दक्खिन टोला, पश्चिम टोला व पुरब टोला में बारह बकाएदारों का कनेक्शन काटा है।

इन सभी पर एक लाख 22 हजार का बिजली बिल बकाया है। वहीं सेक्शन दो के जेई नागेन्द्र कुमार ने नया किला, राजेन्द्र नगर व खुर्माबाद में डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। इस दौरान तीन लाख 81 हजार बकाया रखेन वाले 15 का कनेक्शन काटा गया है। दूसरी ओर लक्ष्मीपुर, सतपोखरिया, हनुमंत नगर व आंदर ढाला ओवरब्रीज के नीचे सेक्शन तीन के जेई शशिभूषण कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान में 21लोगों का कनेक्शन काटा गया। सभी पर छह लाख 70 हजार का बिल बकाया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024