सिवान: जान जोखिम में डालकर जनसेवा करने वाले कोरोना योद्धा होंगे सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के आनंद नगर स्थित वरीय अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी के आवास पर रविवार को आवान इंडिया एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की बैठक इरशाद अली खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित गणमान्यों ने ट्रस्ट द्वारा लगाए गए जनकल्याणकारी मेडिकल कैंप की सराहना की। वहीं बैठक के दौरान अधिवक्ता इष्टदेव तिवारी, अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह, डा. जुनैद खान एवं प्रो. हारून शैलेंद्र समेत अन्य समाजसेवियों को ट्रस्ट का सदस्य मनोनित किया गया।। इरशाद अली खान ने बताया कि कोरोना काल में जान जोखिम में डालकर जनसेवा करने वाले कोरोना योद्धा को सम्मानित किया जाएगा।

सभी स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस कर्मी, चिकित्सकों को बिहार के महामहिम राज्यपाल के द्वारा सम्मानित करने का कार्यक्रम होगा। बताया कि दयानंद आयुर्वेदिक कालेज द्वारा छह एंबुलेंस ट्रस्ट को उपलब्ध कराए जाने की मंजूरी दी गई है। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शहर के दो प्रमुख स्थानों पर शुद्ध शीतल जल मशीन लगाया जाएगा। प्रतिदिन लंगर चलाने एवं कोरोना के प्रति जागरूकता लाने का कार्य का कार्य किया जाएगा। अंत में ट्रस्ट के दो सदस्य, जो दिवंगत हो गए उनके प्रति श्रद्धांजलि दी गई। धन्यवाद ज्ञापन सचिव केदार प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026