सिवान: अपराधियों ने विक्रम उर्फ झिंगना को मारी गोली

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के मखदूम सराय मिस्कार टोली मुहल्ले में तीन अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक मखदूम सराय मुहल्ला निवासी विक्रम गुप्ता उर्फ झिंगना हैं, जो पहले अपराध की दुनिया का एक चुनिंदा व्यक्ति हुआ करता था. घटना के संबंध में घायल विक्रम गुप्ता ने बताया कि वह सात दिन पहले ही दिल्ली से आया है. दिल्ली में रहकर एक कंपनी में मजदूरी का काम करता है. शनिवार को वह अपने साथियों के साथ गया हुआ था और तकरीबन 10 बजे के करीब उसके साथी अपनी चार पहिया वाहन से बबन पान भंडार के समीप लाकर छोड़ दिए और चले गए. विक्रम अपने घर पैदल ही लौट रहा था, तब तक मिस्कार टोली मोहल्ले में अंधेरे में तीन युवक आते दिखे. तभी तीनों ने हथियार निकाला और अचानक एक युवक ने गोली चला दी. गोली मेरे बाएं जांघ में लग गई जिसके बाद विक्रम वहां से भाग निकला और एक वाहन के सहारे सदर अस्पताल पहुंचा.

इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी. आनन-फानन में परिजन इलाज सदर अस्पताल में कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. हालांकि परिजनों ने शहर के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस अस्पताल में ही फर्द ब्यान लेकर जांच में जुट गई. इधर परिजन रविवार की दोपहर घायल को लेकर अपने घर पहुंची और घायल ने परिजनों से आपबीती सुनाई. इधर गोलीकांड के बाद नगर थाना पुलिस ने नगर थाना में दर्ज घायल के विरुद्ध सभी मामलों की खोजबीन में जुटी हुई है. हालांकि नगर थाना पुलिस की माने तो युवक के विरुद्ध नगर थाना में पांच मामला दर्ज है. एक सबसे पहला मामला बीते 19 फरवरी 2005 में कांड संख्या 29/05 दर्ज की गई थी. 16 अक्टूबर 2020 में कांड संख्या 458/20 दर्ज की गई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026