परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन मठिया गांव से शनिवार की रात्रि तकरीबन 1:00 बजे गांव के ही एक युवक को स्कॉर्पियो में सवार सादे लिबास में याए कुछ लोगों ने उठा लिया. मध्य रात्रि में ही परिजन शोरगुल करने लगे. लेकिन इसकी जानकारी नहीं मिल सकी कि आखिर युवक उठाने वाले पुलिस थे या अपराधी. इधर परिजन भी युवक का नाम और उसके संबंध में कुछ भी बताने से कतराते रहे.
लोगों में यह चर्चा बनी हुई है कि आखिर मध्य रात्रि में सादे लिबास में उठाने वाले पुलिस थे या अपराधी इसकी जानकारी अब तक नहीं हो सकी है हालांकि परिजनों ने स्थानीय थाना में इसकी जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने इसके संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और पुलिस ने कहा कि नहीं हम लोगों ने कोई छापेमारी नहीं किया है. लेकिन स्थानीय लोग यह भी बता रहे हैं कि युवक को उठाने आए लोग सादे लिबास में थे और एक बिना नंबर प्लेट किए स्कॉर्पियो थी जो अपने बथान में अकेला सोया हुआ था. इधर परीजनों को अनहोनी की आसंका भी सत्ता रही हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…