सिवान: आनलाइन फेसिलेशन फार स्टूडेंट के आधार पर होगा डीएलएम में नामांकन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में संचालित सरकारी व गैर सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण स्कूलों में इसबार आनलाइन फेसिलेशन फार स्टूडेंट (ओएफएफएस) के आधार पर डीएलएड में नामांकन होगा। इस संबंध में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अभ्यर्थियों के स्कोर और रैकिंग के आधार पर संस्थानों का आवंटन करेगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आवेदन शुरू करने का निर्देश भी दे दिया है। बता दें कि डीएलएड में अबतक कालेज स्तर पर मेधा सूची जारी होती थी और नामांकन लिया जाता है लेकिन पहली बार नामांकन में पारदर्शिता की पहल की गई है। बोर्ड ने निर्देशित किया है कि 28 अक्टूबर तक अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

नौ नवंबर को जारी होगी नामांकन के लिए पहली सूची :

जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के निबंधित मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालने पर ही आवेदन स्वीकार होगा। आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को उनके स्कोरकार्ड की रैकिंग, उनके आरक्षण कोटि तथा उनके द्वारा दिए गए संस्थान के विकल्प के आधार पर ही डीएलएड कोर्स में संबंधित संस्थान में नामांकन के लिए नौ नवंबर को पहली सूची जारी की जाएगी। वहीं 10 से 16 नवंबर के बीच चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थान में नामांकन ले लेना होगा।

आवेदन शुल्क का किया गया है निर्धारण :

डीएलएड में नामांकन में अभ्यर्थियों के प्रवेश परीक्षा की रैंक, डीएलएड कोर्स संचालित कालेजों में स्वीकृत सीटों की संख्या, अभ्यर्थियों द्वारा आनलाइन आवेदन में भरे गए विकल्प और आरक्षण संबंधी सरकारी प्रावधान शामिल है। नामांकन के लिए सामान्य, सीडब्लूसी, ईबीसी, बीसी को पांच सौ रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। पहली, दूसरी और तीसरी सूची के नामांकन के बाद कुल अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार 200 रुपये प्रति अभ्यर्थी की दर से राशि प्रशिक्षण संस्थानों को भेजी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026