परवेज अख्तर/सिवान: शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर शुक्रवार को अतिथि गृह पहुंचे। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, डीपीओ अशोक पांडेय, डीपीओ एमडीएम पूनम कुमारी, राजेंद्र सिंह समेत अन्य विभागीय पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।
इसके बाद शिक्षा मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करने के साथ ही आवश्यक कमियों को यथाशीघ्र दूर करने का भी सख्त निर्देश दिए। बता दें कि शिक्षा मंत्री का गोपालगंज में कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस दौरान परिसदन में वे करीब एक घंटे तक रुके रहे। इसके बाद उनका काफिला गोपालगंज के लिए रवाना हाे गया। मौके पर शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…