परवेज अख्तर/सिवान: जिले के शहर के सराय ओपी क्षेत्र के वैशाखी मिडिल स्कूल के समीप टाटा मोटर्स के मैनेजर अमितेश कुमार शुक्ला को गोली मारने की घटना के 24 घंटे बाद भी अपराधियों को पकड़ने में पुलिस विफल साबित हुई है। घायल अमितेश के फर्दबयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस गोलीकांड में कुल तीन आज्ञात अपराधियों को आरोपित किया गया है। अमितेश ने पुलिस को बताया है कि तीनों अपराधी में एक बाइक चालक पतला दुबला व लंबा कद का था। लूटपाट की नीयत से ही अपराधियों ने उसपर गोली दागी है। पुलिस को यह भी बताया है कि अपराधी चाप ढ़ाला स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास से ही उसके पीछे लगे थे।
अपराधी उसे रोकने का प्रयास कर रहे थे। बाइक नहीं रोकने के कारण नाराज अपराधियों ने अंत में दो गोली दाग दी। उनमें से एक उसके पेट में लगी है। वहीं दूसरी तरफ उसने बताया कि जहां वह गिरा वहां पुलिस की गश्तीदल पहले से ही मौजूद थी। गौरतलब है कि चांप ढ़ाला के समीप कारगिल पेट्रौल पंप के पास टाटा मोटर्स में महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती निवासी अमितेश कुमार शुक्ला मैनेजर के तौर पर काम करते हैं। रोज की तरह मंगलवार को भी वह काम पर गए थे लेकिन धनतेरस पर्व होने के कारण उन्हें घर वापस लौटने में देर हो गयी। इस दौरान लौटते समय लूटपाट की नीयत से अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…