सिवान: स्टोर कीपर को गोली मारने के मामले में दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

स्टोर कीपर को मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने मारी थी गोली

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के रेनुआ बाइपास स्थित दाहा नदी पुल पर 25 जनवरी की देर शाम लूट में असफल होने पर दो बदमाशों द्वारा ऋचा गैंस एजेंसी के गोदाम के स्टोर कीपर अमित कुमार सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया गया था. इस मामले में दो अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं घायल अमित कुमार का पटना में इलाज चल रहा है.

मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने बताया कि ऋचा गैस एजेंसी के कर्मी के आवेदन पर दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी. दोनों बदमाश मास्क पहने हुए थे. वहीं जदयू नेता विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने बताया कि पटना में घायल अमित के शरीर से गोली निकाल दी गई है. लेकिन वह अभी वेंटिलेटर पर हैं. लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारी थी लेकिन रुपये की लूट नहीं हुई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026