सिवान में बीजेपी विधायक के कॉम्प्लेक्स में लगी आग, 20 लाख रुपये के मोबाइल जले, दो लाख नकद भी राख

परवेज अख्तर/सिवान: दरौंदा विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक कर्णजीत सिंह के कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार की रात आग लग गई. देर रात घटना के बाद सुबह आग बुझाने का काम शुरू हुआ. हालांकि इसके पहले करीब 20 लाख रुपये का मोबाइल और करीब दो लाख रुपये के आसपास नकद जलने की बात कही जा रही है. घटना नगर थाना इलाके के बबूनिया रोड स्थित ललन कॉम्प्लेक्स की है.

घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. दरअसल, सिवान जिले के दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह का एक मार्केट है जिसका नाम ललन कॉम्प्लेक्स है. यहां एक मोबाइल दुकान का उद्घाटन होना था. उसमें पहले से सामान पैक किया जा रहा था. इसी दौरान शुक्रवार की रात आग लगी गई.

दुकान का होना था उद्घाटन

आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट का कारण बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख रुपये का मोबाइल जला है. दो लाख के करीब कैश भी जल गए हैं. मोबाइल दुकान के संचालक आजम खान ने बताया कि वो मुफस्सिल थाना इलाके के भादर गांव के रहने वाले हैं. अभी दुकान का उद्घाटन नहीं हुआ था. इसकी तैयारी की जा रही थी.

आजम खान ने बताया कि बहुत जल्द शुरुआत करनी थी जिसको लेकर लाखों रुपये के मोबाइल मंगाए गए थे. ऐसा लग रहा है कि रात में शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई है, जिससे काफी नुकसान हुआ है. हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे थे. मौके पर नगर थाने की पुलिस भी पहुंची थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026