सिवान: महिला को गोली मारने मामले में प्राथमिकी दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

महिला ने तीन नामजद सहित चार अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कराया प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में बीते गुरुवार की देर रात मात्र पांच हजार रुपये के लिए गायत्री देवी को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया.इस मामले में गायत्री देवी ने पुरैना गांव निवासी वशिष्ठ नारायण सिंह का पुत्र मंटू सिंह, गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कररिया निवासी पंचम सिंह का पुत्र कृष्णा सिंह और विनीत सिंह को नामजद करते हुए दो- तीन अज्ञात तो प्राथमिकी दर्ज कराई है.बताते चलें कि बीते गुरुवार की रात्रि तकरीबन 10 बजे गांव के ही मंटू सिंह बकाया पांच हजार रुपये मांगने के लिए गायत्री देवी के घर गया.जहां उन्होंने रुपए की मांग की लेकिन गायत्री देवी ने कहा कि अभी रुपए नहीं है रुपए आते ही मैं आपको ब्याज के साथ चुका दूंगी.

इसी बात पर मंटू सिंह ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया और महिला को घर से खींच कर ले जाने लगा .तभी महिला के गोद में दो साल का बच्चा था और बच्चा गिर पड़ा. जिसमें महिला ने विरोध किया जहां तू तू मैं मैं के दौरान मंटू सिंह नाली में गिर पड़ा और इसी पर उसके साथी ने कमर से पिस्टल निकालकर महिला को गोली मार दी थी. गोलीबारी की घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई. इधर महिला के नामजद प्राथमिकी के बाद थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने मंटू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं.

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024