सिवान: छठ्ठे दिन भी हड़ताल पर रहे सफाई कर्मी, शहर की स्थिति बदत्तर

अब नही होगी सफाई तो महामारी की है असंका

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार लोकल बॉडीज इंपलाईज फेडरेशन एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के अह्वान दैनिक मजदूरी बढ़ाने सहित अपनी 12 सूत्री मांग को लेकर शुरू हुआ नगर पर्षद के प्रशासनिक कर्मचारी सहित सफाई कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल छठ्ठे दिन भी नगर परिषद के सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी रहने से शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है.मुख्य सड़कों एवं बाजारों में चारों ओर कूड़े कचरे का अंबार लगा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रविवार की सुबह स्थिति इतनी भयावह हो गयी कि लोग नाक बंद कर अपनी जान जोखिम में डाल कर आने जाने को विवश है.यही नही अब पूरा शहर कचड़ा से भर पड़ा है.इद्दर मांग पूरी होने तक सफाईकर्मी हड़ताल पर डटे रहने का अल्टीमेटम दिया है। बताते चलें कि लोकल बाडी कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर निगम कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं. इस कारण नगर परिषद कार्यालय में काम काज पिछले छः दिनों से बाधित है।

मुख्य सड़क व मुहल्लों की भी नहीं हो पा रही सफाई

शहर में चारों ओर कूड़े कचरे का ढ़ेर लगा होने के कारण सड़ांध व बदबू से लोगों का जीना मुहाल है. मुख्य सड़क, बाजार सहित मुहल्लों की साफ सफाई भी पिछले छः दिनों से ठप है।कचरे का उठाव नहीं हो पाने के कारण लोग अपने घरों का कूड़ा कचरा सड़क किनारे ही फेंक रहे हैं. निजी नर्सिंग होम व क्लिनिक का मेडिकल वेस्ट भी अस्पताल रोड सहित अन्य स्थानों पर यत्र तत्र फेंका जा रहा है.नालों की सफाई नहीं हो पाने के कारण शहरी क्षेत्र के आधा दर्जन मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति अब भी बनी हुई है.

शहर में गंदगी के अंबार से लोगों में आक्रोश

सफाईकर्मियों की हड़ताल के कारण साफ-सफाई का काम ठप होने के कारण गंदगी का अंबार लगा होने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है.शहर के सर्यशंकर मिश्रा, थाना रोड के संतोष गुप्ता, अमित सोनी आदि ने कहा कि हालत यही रही तो शहरी क्षेत्र में बीमारी फैलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. जिलाधिकारी को साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर वैकल्पिक उपाय करना चाहिए.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024