सिवान: चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर होने वालों पर होगी एफआईआर

मतदान ड्यूटी में लगे किसी भी कर्मचारी के बिना अनुमति के अनुपस्थिति रहने पर होगा निलंबन

परवेज अख्तर/सिवान: आगामी पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है. भले ही तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन कोरोना काल में चुनाव के मद्देनजर आयोग ने कई अहम फैसले लिए हैं.इसी बीच इलेक्शन ड्यूटी में तैनात होने वाले कर्मचारियों को लेकर भी खास दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इसमें जिन कर्मियों की ड्यूटी चुनाव के दौरान लगेगी उनके बिना बताए अचानक गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई की जाएगी. उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हो सकती है. मतदान ड्यूटी में लगे किसी भी कर्मचारी के बिना अनुमति के गायब रहने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं. यही नहीं बिहार पंचायतीराज अधिनियम के तहत उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है. ऐसे में इलेक्शन ड्यूटी के लिए जिन कर्मियों का नाम फाइनल होगा उन्हें किसी वजह से अगर उपस्थिति में कोई समस्या आ रही है या फिर उन्हें कोई काम है तो इसकी जानकारी उन्हें पहले से जिला मुख्यालय के संबंधित अधिकारियों को देनी होगी. जरूरी अनुमति लेने के बाद ही उन्हें गैरहाजिर रहने की छूट दी जाएगी.

टॉल फ्री नंबर पर दर्ज कर सकते है शिकायत

पंचायत चुनाव में गड़बड़ी को रोकने और शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग को अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे.आयोग ने मतदाताओं से शिकायत प्राप्त करने के लिए टॉल फ्री नंबर 18003457243 जारी किया है.इस नंबर पर त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव से संबंधित कोई भी शिकायत, सूचना या सुझाव मतदाता आयोग तक पहुंचा सकता है. साथ ही, कोई जानकारी प्राप्त करना हो तो उसे भी प्राप्त कर सकता है। शिकायत, सूचना या सुझाव दे सकते हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026