सिवान: पूर्व जिप अध्यक्ष के बेटे की महाराष्ट्र में छह साथियों संग सड़क हादसे में मौत

  • हादसा महाराष्ट्र के सेलसुरा शिवार मार्ग पर हुई
  • जंगली जानवर को बचाने के दौरान कार खाई में गिरी

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष फौजदार चौहान के 25 वर्षीय पुत्र नीरज चौहान की महाराष्ट्र के सेलसुरा शिवार मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में मौत हो गयी है. घटना सोमवार की देर रात्रि की बतायी जाती है. प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज महाराष्ट्र में रहकर सवांगी मेघे मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रहा था. वह अपने छह साथियों के साथ सोमवार की रात्रि तकरीबन 11:30 बजे कार से यवतमाल से सवांगी लौट रहा था. तभी कार के सामने जंगली जानवर आ गया. जिसे बचाने के क्रम में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. जिससे कार में सवार नीरज सहित सभी छह छात्रों की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई. पुलिस मौके पर पहुंच छात्रों के शव सहित कार को खाई से निकाली. हादसे में कार के परखचे उड़ गया था.

पुलिस ने शव को खाई से निकलवा कर मेडिकल कॉलेज के आइडी के आधार पर मृतक सभी छात्रों के परिजनों को सूचित किया. जिसमें दरौली के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष फौजदार चौहान का बेटा नीरज चौहान भी शामिल था.घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गया. पल भर में सामान्य रुप से चल रहे खुशनुमा माहौल गम में बदल गया. परिजनों ने बताया कि नीरज पढ़ाई में मेधावी छात्र था. घटना की सूचना पर शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. इधर महाराष्ट्र में छह छात्रों के सड़क हादसे में मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दु:ख जताया है.साथ ही मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपया मुआवजा देने की बात कही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026