सिवान के बीएसएफ जवान ड्यूटी जाते समय गिरकर हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत

पार्थिव शरीर पहुंचा शाहपुर गांव, शोक की लहर

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
नौतन थाना क्षेत्र शाहपुर गांव निवासी बीएसएफ के जवान 50 वर्षीय किशोर बैठा 23 जनवरी को ड्यूटी जाते समय गिरकर घायल हो गए थे.जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. मंगलवार को बीएसएफ जवान का शव मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गांव पहुंचे ही कोहराम मच गया. चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई. मृत बीएसएफ जवान किशोर बैठा का पार्थिव शरीर आते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. पटना से पहुंचे एनडीआरएफ की टीम के समक्ष ताबूत से पार्थिव शरीर बाहर निकाला गया.

उसके बाद अंतिम संस्कार गांव के पश्चिम झरही नदी के तट पर कर दिया गया. अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे. बड़े भाई ने बताया कि किशोर बैठा टीकमपुर मध्य प्रदेश स्थित ट्रेनिंग सेंटर ग्वालियर में कार्यरत थे. जहां 23 जनवरी की सुबह ड्यूटी जाते समय गिरकर घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है. मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे. मृतक जवान के 25 वर्षीय एक पुत्र विशाल कुमार बैठा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026