सिवान: स्कूटी से पत्नी के साथ जा रहे पति की मौत

  • उतर प्रदेश के सलेमपुर के रहने वाले सुदर्शन सिंह ई रिक्शा से टकरा कर डंपर के नीचे चले गये
  • सलेमपुर से नौतन रिश्तेदार के यहां जा रहा था
  • श्रीनगर में हादसे के दौरान 3 दिन में 2 की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-मैरवा मार्ग पर श्रीनगर के समीप डंपर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक पत्नी के साथ बाइक पर सवार था। दुर्घटना में उसकी पत्नी मामूली रूप से घायल हुई है। मृतक यूपी के सलेमपुर थाने का 45 वर्षीय सुदर्शन सिंह है। पुलिस ने गिट्टी लेकर जा रहे डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। सड़क पर दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर यातायात व्यवस्था को शुरू कराया। सलेमपुर के रहने वाले सुदर्शन सिंह पत्नी कमलेश देवी को लेकर स्कूटी से नौतन के सेमरिया गांव रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान एक ई रिक्शा से टकरा कर डंपर के नीचे चले गये। सुदर्शन सिंह के शरीर का आधा हिस्सा डंपर के चक्के के नीचे चला गया।

इससे सुदर्शन सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। टक्कर के दौरान उसकी पत्नी डंपर से टकरा कर दूर जा गिर गयी। फलस्वरुप उसे मामूली चोट लगी और बच गई है। दुर्घटना के बाद सुदर्शन को आसपास के लोग रेफरल अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि श्रीनगर मोहल्ले में तीन दिन में दो लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गवां चुके है। चिकनी सड़क पर तेज रफ्तार के कारण वाहनों के चलने से हादसे हो रहे हैं। गुठनी मोड़ से मैरवा धाम तक तेज रफ्तार से वाहन चलते है। दो दिन पूर्व मंदिर में पूजा करने आयी कालिंदी देवी की अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गयी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026