परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के दरौली-गुठनी रोड पर रामपुर सरैया गांव के पास रविवार को ट्रक से कुवल साइकिल सवार की मौत हो गई। साइकिल सवार थाना क्षेत्र के दोन खुर्द निवासी हीरालाल बैठा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब साइकिल सवार अधेड़ गुठनी थाना क्षेत्र के बरपलिया से दरौली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रामपुर सरैया स्कूल के समीप गुठनी की तरफ से दरौली की तरफ जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर दरौली की तरफ भाग निकला।
इस घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों के पीछा करते देख ड्राइवर ने ट्रक को दरौली गंगाराम बाबा के समीप छोड़ फरार हो गया। इधर साइकिल सवार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के दहाड़ मार कर रोने से माहौल गमगीन हो गया। दुर्घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रितेश मंडल पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दरौली मुखिया लालबहादुर, माले नेता मनोज राम, धर्मेंद्र गुप्ता ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार के परिजनों को हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…