परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कालाजार उन्मूलन को लेकर स्वास्थ विभाग ने एक नयी पहल शुरू की है। छूटे हुए कालाजार मरीज अब ढूंढ लिए जाएंगे। क्योंकि विभाग ने कालाजार मरीजों को ढूंढ़कर अस्पताल पहुंचाने वाले को पांच सौ रुपये देगा। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. एमआर रंजन ने बताया कि आशा, ग्रामीण चिकित्सक व अन्य कोई भी व्यक्ति चाहे वह मरीज का परिजन ही क्यों न हो, इसके लिए पात्र होगा।
इतना ही नहीं अस्पताल लाने और इलाजोपरांत छह माह बाद तक मरीज को फॉलो करने पर प्रत्येक माह उसे पांच-पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इन दिनों जिले को कालाजार मुक्त घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रति दस हजार की आबादी पर एक मरीज भी मिलने की स्थिति में कालाजार मुक्त घोषित नहीं किया जा सकता है। इन दिनों जिले के किसी भी प्रखंड में आंकड़े के हिसाब से मरीज नहीं हैं। बताया कि गोरेयाकोठी, महाराजगंज व पचरूखी प्रखंड में कालाजार मरीज मिलते आए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…