Categories: छपरा

छपरा: शराबी पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या

छपरा: जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के विक्टोरिया बाजार के पास उजरी सेन्दुआरी में नवरात्रि के पहले दिन एक शराबी पति ने पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी । हत्या कर मौके से फरार हो गए पति को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लेने की बात कही जा रही है । मृतका उजरी सेन्दूवारी निवासी राजू राय की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी बताई गई है । घटना की जानकारी के बाद पुरे गांव में हड़कंप मच गया । गांव वाले जब घर के अंदर पहुंचे तो गीता देवी का धर चौकी पर था और सिर चौकी के नीचे मिट्टी के फर्श पर पड़ा था । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है । घटना के समय घर में पति पत्नी के ही होने की बात कही जा रही है जबकि घर के अन्य सदस्य गांव में ही मूर्ति स्थापना को लेकर जलभरी में गए थे।

शराबी ने फसूल से रेत कर काट दिया गर्दन

घटना के समय पति पत्नी को छोड़कर घर के अन्य सदस्य नही थे । यह स्पष्ट पता नही चल सका की किस कारण से राजू राय ने अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या की । ग्रामीणो ने बताया कि है राजू राय शराबी था और पूरे समय नशे में रहता था । पुलिस ने शव जहा से बरामद किया है उस कमरे में सब्जी काटने वाला दो फसूल पड़ा था। एक बड़े फसूल का लड़की का हिस्सा था लेकिन उसका लोहे वाला धारदार भाग गायब था । ऐसी आशंका है कि राजू राय नशे में पत्नी से विवाद के बाद उसी फसूल से अपनी पत्नी का गला काट दिया और मौके से फरार हो गया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026