सिवान: इस्लाम को जिंदा रखना है तो मदरसा को बरकरार रखना होगा- प्रदेश अध्यक्ष

परवेज अख्तर/सिवान: जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक शनिवार को जेडए इस्लामिया पीजी कॉलेज में जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज शामिल हुए. समीक्षा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर इस्लाम को जिंदा रखना है तो मदरसा को बरकरार रखना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मदरसा को जितना बेहतरीन बनाया है, उसे कोई मिटा नहीं सकता है. उन्होंने अप्लसंख्याकों को आह्वान किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस ईमानदारी से अपल्पसंख्यक के लिए काम किया है, उसी ईमानदारी से उनके साथ खड़ा होना होगा. एहसान का बदला बढ़कर देना होगा.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जबतक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, तबतक हम सकून से रहेंगे. वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद गनी ने कहा कि इसी सभागार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनेकों सौगात अल्पसंख्यक समुदाय को दिया था. अल्पसंख्यकों के प्रति किये गए उनके कार्यों को बताने की जरूरत है. परंतु हम बता नहीं पा रहे हैं, और समाज को कुछ लोग हमे बरगलाने का काम कर रहे हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर हम अपनी बात एक एक मुसलमान को बताएंगे, तो निश्चित ही सभी मुसलमान जदयू के साथ खड़ा रहेंगे. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव पटेल, चंद्रकेतु सिंह, मुर्तुजा अली कैसर, जिप अध्यक्ष संगीता यादव, एकराम अदनान खां, मंसूर आलम, नेम्युतुल्लाह खां, अशरफ अंसारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, तारिक गनी, मुस्ताक अली, अब्दुल करीम रिजवी, अशिफ गनी, रमतुल्लाह अंसारी, रेयासत हुसैन, युसूफ अंसारी आदि उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026