सीवान: तिलक में आए रिश्तेदारों ने मछली खाने के विवाद में युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के नैनिजोर गांव में रविवार की सुबह घायल युवक ने गोरखपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक नैनीजोर गांव निवासी बालकिशुन राम का पुत्र दुर्गेश कुमार (28) बर्ष बताया गया है। परिजनों का कहना था दरौली थाना क्षेत्र के पतौआ गांव से 6 मई को तिलक आया था।

तिलक में आए रिश्तेदारों ने युवक से अधिक मछली खाने की जिद की। जिसपर युवक ने यह कहते हुए विरोध किया कि वह इससे अधिक मछली नहीं दे सकता। इसपर तिलक में आए रिश्तेदारों ने उसपर लाठी डंडे, ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमे दुर्गेश कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में पीएचसी में भर्ती कराया।

इसके बाद बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि गंभीर हालत में सुधार को लेकर गोरखपुर लेकर चले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है की परिजनों ने लिखित शिकायत दी है। उनके आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024