परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ स्थित स्टेट बैंक के बाजार शाखा से रुपए निकासी कर बैंक से निकलने के दौरान पॉकेट से 36 हाजर रुपये उच्चको ने उड़ा लिया. इस संबंध में पीड़ित महाराजगंज थाना क्षेत्र के बगौछा गांव निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद यादव ने नगर थाना में आवेदन दिया है. अपने आवेदन में कहा है कि एसबीआई के बाजार से सोमवार की दोपहर पचास हजार रुपये की निकासी किया.
जिसमें कुर्ते के दाहिने पैकेट में 14 हजार जबकि बाए पॉकेट में 36 हजार रख कर बाहर निकलने लगा. तभी मेरे साथ तीन से चार व्यक्ति नीचे उतरने लगे और सीढ़ी पर ही भीड़ होने के कारण मेरे बाए पॉकेट से 36 हजार रुपये उड़ा ली गई. मुझे संदेह है कि मेरे साथ जो व्यक्ति बाहर निकले थे, उन्हीं लोगों ने मेरे पॉकेट से रुपए उड़ाया है. यह भी कहा है कि जब मैं रुपए गिन रहा था तभी मेरे बगल में दो लोग बैठे हुए थे और वे लोग भी रुपए गिन रहे थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…