सिवान: कांग्रेस नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों की बैठक में जारी किया सूची

परवेज अख्तर/सिवान: जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक चुनाव के लिए सारण जिले से आये प्रखंड निर्वाची पदाधिकारियों के साथ नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों की बैठक हुई. अध्यक्षता डॉ विधु शेखर पांडे ने की. बैठक में जनक महतो को लकड़ी नबीगंज, जावेद अली को हसनपुरा, परशुराम सिंह को महाराजगंज, नीरज कुमार यादव को सीवान नगर, शशि भूषण कुमार को सीवान सदर, रजनीश कुमार मिश्र को दरौली, डॉ. रूदल बागी को गुठनी, दिलदार हुसैन को हुसैनगंज, जय प्रकाश दूबे को नौतन, अंजनी कुमार पांडे को पचरूखी, प्रेमनाथ पांडे को आंदर, शशिभूषण तिवारी को दरौंदा, धर्मेंद्र कुमार तिवारी को सिसवन, बच्चा सिंह को बड़हड़िया, अब्बास अंसारी को जीरादेई, अक्षयलाल प्रसाद को बसंतपुर, कमल किशोर ठाकुर को भगवानपुर, ध्रुवलाल प्रसाद कुशवाहा को गोरेयाकोठी, राममूरत राम को मैरवा, अमितेश पांडे को रघुनाथपुर प्रखंड का अध्यक्ष चुना गया.

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ पांडे ने राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. सारण जिले से आये सभी निर्वाची पदाधिकारियों, चीफ ऐनरोलर विकास तिवारी, डिजिटल सदस्यता ट्रेनर डॉ के एहतेशाम एवं सभी प्रखंड अध्यक्षों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. बैठक में शिवधारी दूबे, रमाकांत सिंह, अजित उपाध्याय, मेराज अहमद, ओमप्रकाश मिश्र, जाबेद अशरफ खान, अलाउद्दीन अहमद, केशव कुमार, जवाहर भाई, युगल किशोर उपाध्याय, हरिशंकर तिवारी, बुधन, अरुण मांझी, वजूद खान, सुशील कुमार, आदि थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026