परवेज अख्तर/सिवानः जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में बुधवार की रात एक इनोवा कार ने एएसआई को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही 50 वर्षीय एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत की मौत हो गई. एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत हुसैनगंज थाने में तैनात थे. बुधवार की रात करीब 11.30 बजे गश्ती के दौरान इनोवा कार के चालक ने रौंदा और कुछ दूर तक एएसआई को घसीटता हुआ लेकर चला गया.
इस घटना को लेकर गांव के लोगों ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे के करीब एक इनोवा कार तेजी से जा रही थी. पुलिस को शराब होने का शक हुआ. उसे जैसे ही एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत ने रोकना चाहा तो इनोवा के चालक ने एएसआई को रौंद दिया. पुलिस गाड़ी का पीछा करने लगी जिसके बाद आगे जाकर इनोवा कार एक पुल के नजदीक जाकर टकरा गई और खाई में गिर गई. उसमें सवार लोग पुलिस को चकमा देकर भाग निकले. लोगों का कहना है कि इनोवा कार में शराब की बोतलें दिखी हैं. आनन-फानन में एएसआई को सिवान सदर अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया.
नालंदा के रहने वाले थे सुरेंद्र कुमार गहलोत
घटना के बाद परिजन और पुलिस के वरीय अधिकारी भी सदर अस्पताल पहुंचे. बताया जाता है कि एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत नालंदा जिले के रहने वाले थे. इधर कई वर्षों से सिवान के अलग-अलग थानों में वो सेवा दे चुके थे. घटना के बाद पुलिस इनोवा कार के मालिक का पता लगाने में जुटी है. गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की जा रही है. सभी तरह की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजन शव को लेकर नालंदा स्थित अपने पैतृक गांव जाएंगे. वहीं, एएसआई सुरेंद्र कुमार गहलोत का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…