पंचायत के लिए आने वाले थे महिला के घरवाले इसके पहले ही उसे मार डाला, बेटी ने खोला हत्या का राज

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में ससुराल वालों ने मासूम बच्चों के सामने उसकी मां को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद शव को गन्ने के खेत में छिपाकर फरार हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक महिला की बेटी ने हत्या का राज खोल दिया. बेटी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला के शव को गन्ने के खेत से बरामद किया. घटना जादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव की है.

मार्च 2018 में कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद की पुत्री पूजा देवी की चतुर बगहा गांव में शादी हुई थी. उसकी दो बेटी है. पूजा के मायके वालों का आरोप है कि सोमवार को मायके से विदा कराकर पति ससुराल लेकर आया. मंगलवार की रात मारपीट की. बुधवार की सुबह पूजा ने घर पर फोन कर सास और पति द्वारा उसकी पिटाई करने की बात बताई थी.

मामले को सुलझाने की थी कोशिश

इधर, मारपीट की बात सुनकर पूजा के घर वालों को लगा कि परिवारिक मामला है और बातचीत से सुलझ जाएगा. बुधवार को पूजा के घर आकर पंचायत या बातचीत करने वाले थे. इस बीच सुबह में खबर मिली कि पूजा की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है. मायके से पूजा के पिता और भाई घर पहुंचे तो सभी आरोपी फरार थे. बड़ी बेटी रो रही थी. घरवालों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस पहुंची और पूजा के शव को खोजने लगी. बेटी ने घटना के बारे में बताया और उसकी निशानदेही पर पूजा का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया.

एक बेटी को लेकर आरोपी पिता फरार

इदर, पति और घर के अन्य सदस्य छोटी बेटी को लेकर फरार हैं. जादोपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि मामले में पुलिस जांच कर रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. महिला के गले पर जख्म के निशान मिले हैं, जिससे गले में फांसी लगाने का मामला स्पष्ट हो रहा है. परिजनों की ओर से बुधवार की देर शाम तक लिखित शिकायत नहीं की गई. दाह-संस्कार कराने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026