सिवान: चुनाव को डाइट और सिटी एस का किया गया निरीक्षण

चुनाव को देखते हुए पदाधिकारियों ने सभी सुविधाओं का लिया जायजा

परवेज अख्तर/सिवान: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आगामी अगस्त माह से अक्टूबर माह के बीच होने वाला है. पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासन द्वारा मतदान के लिए तमाम बूथों पर मतदाताओं को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी. इसके लिए सभी प्रखंडों के अधिकारियों को जिला स्तर से निर्देश दिया जा चुका है ताकि मतदान के लिए दिन मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके. वही जिलाधिकारी द्वारा क्रमिक प्रबंधन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग,सामग्री कोषांग आदि को अविलंब सभी आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. यही नहीं 15 जुलाई को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में उड़ीसा से पंचायत चुनाव से संबंधित आवंटित ईवीएम प्राप्त करने एवं जिला स्तर पर वेयरहाउस के चयन करने का निर्देश दिया गया है.

जिसे देखते हुए शुक्रवार की दोपहर उप विकास आयुक्त दीपक कुमार ,पंचायती राज पदाधिकारी राजकुमार गुप्ता, भवन प्रमंडल अभियंता सहित कई पदाधिकारी शहर के महादेवा रोड स्थित डायट और सीटीएस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक कमरे को खुलवा कर उसका जायजा लिया. मापी करवाई और किस कमरे में क्या किया जाएगा इन सभी बातों पर चर्चा करते हुए डाइट और सिटीएस के संबंधित पदाधिकारियों से मूलभूत सुविधाओं के लिए पूछ ताछ किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026