सिवान: चंवर में शौच करने गया किशोर गड्ढे में गिरा, मौत

  • मामा के शादी समारोह में शामिल होने आया था किशोर
  • डूबने के बाद छोटे भाई ने दी परिजनों को जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरसर गांव में अपने मामा के शादी समारोह में शामिल होने आया किशोर की मौत गड्ढे में गिरने से हो गई. मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के धमउर गांव निवासी सुरेंद्र बैठा का पुत्र लक्की के रूप में की गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किशोर शुक्रवार की दोपहर अपने छोटे भाई पप्पी के साथ चंवर में शौच के लिए गया था जहां पहले से जेसीबी द्वारा मिट्टी निकाली गई थी और गड्ढे में अत्यधिक पानी भरा हुआ था जहां उसकी पैर चल गई और वह पानी में जा गिरा अत्यधिक गड्ढे होने के कारण वह डूब गया और उसकी मौत हो गई. मौत के बाद साथ में गया उसका छोटा भाई पप्पी रोते हुए घर पहुंचा और सारी बातें अपने परिजनों को बताई परिजन घटनास्थल पर गए और शव को पानी से बाहर निकाला.वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. इधर की मौत के बाद जैसे ही इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को लगी और परिजन सदर अस्पताल पहुँच गये मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. इधर अपने पुत्र की याद में उसकी माँ बार बार अचेत हो जा रही थी.

बिस दिन पूर्व आया था मामा के घर

अपने मामा सत्येंद्र बैठा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए किशोर बिस दिन पूर्व सरसर आया था जहां शादी के बाद वह अपने मामा के घर ही था. लेकिन ना जाने उसे किसकी नजर लग गयी और उसकी गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026