सिवान: इनरव्हील क्लब सीवान तेजस्विनी का इंस्टॉलेशन

शहर के कलावती मैरिज हॉल के सभागार में शामिल तेजस्विनी

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के कलावती मैरिज हॉल के सभागार में सामाजिक सेवा के लिए प्रतिबद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था इनरव्हील क्लब पटना के तत्वाधान में इनरव्हील क्लब सीवान तेजस्विनी का इंस्टॉलेशन हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके इनरव्हील के प्रेयर से शुरू किया गया. स्वागत गान के साथ उनका अभिनंदन नीलम मिश्रा और प्रीति सर्राफ ने किया. मदर क्लब पटना से सम्मानित अतिथियों में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन पूनम ठाकुर, प्रेसिडेंट अमृता झा, पीडीसी गायत्री अर्यानी, पीपी संगीता वर्मा, सीजीआर पूजा सुरेखा, सीजीआर संध्या सरकार, छपरा की प्रेसिडेंट अपर्णा मिश्रा, चार्टर्ड मेंबर अमरावति सिन्हा ने सर्वसम्मति से सीवान तेजस्विनी की प्रेसिडेंट ताप्ती वर्मा को मनोनीत किया और उनको का सम्मान कॉलर पहनाया. सेक्रेटरी रूप में आरती आलोक वर्मा को चयनित किया गया.

उपाध्यक्ष सुनीता जयसवाल, आईएसओ सीमा तिवारी, प्रियंका भारती एडिटर, ट्रेसर अंजलि पुष्कर, प्रीति सर्राफ, डॉक्टर संध्या को मनोनित किया गया. कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर पूनम ठाकुर इनरव्हील क्लब के बारे में विस्तृत जानकारी दी और इनरव्हील क्लब की उपलब्धियों से अवगत कराया. आपका स्वागत सिवान तेजस्विनी ग्रुप में अंग वस्त्र और पर्यावरण के मद्देनजर सभी अतिथि सदस्यों को पौधों को देकर सम्मानित किया. मदर क्लब पटना की सभी तरफ से प्रेसिडेंट अमृता झा द्वारा सीवान के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को अंग वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित एवं प्रसारित किया गया. मित्रता और सहयोग और समाज सेवा की भावना से ओत-प्रोत इस क्लब के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे है. सचिव, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि ने अपने-अपने कार्य को समझा और भविष्य में क्लब को सुदृढ़ संचालन करते हुए आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026