लकड़ी नबीगंज: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के शरीफ जलालपुर गांव में रविवार की दोपहर बिजली के करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया. परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसे बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के शरीफ जलालपुर निवासी मंजूर आलम का पुत्र मो. रईस (35) बताया जाता है. सूचना मिलते ही बसंतपुर थाने में तैनात एएसआई जितेंद्र कुमार राम बसंतपुर सीएचसी पहुंच घटना की पूरी जानकारी लिये.

उसके बाद शव को कब्जे में लेकर कागजी कारवाई के बाद पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बारे में मृतक के साथ सीएचसी पहुंचे लोगों ने बताया कि रविवार की दोपहर मो. रईस घर से निकल कर बगल में कहीं जा रहा था. इसी दौरान वह बिजली करेंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. गंभीर रूप से झुलसे अवस्था मे बसंतपुर सीएचसी लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना के बाद से ही परिजन मातम मना रहे हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026