सिवान: जिंगल वेल, जिंगल वेल संगीत की रोचक प्रस्तुति ने मन मोहा

  • इमानुएल कॉन्वेंट स्कूल में क्रिसमस मनाया गया
  • ईशु के जीवन से संबंधित झांकी प्रस्तुत किया गया

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के आनंद नगर स्थित इमानुएल कॉन्वेंट स्कूल के किंडर गार्डेन सेक्शन में गुरुवार को क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुअत दीप प्रज्जवलित कर हुई। मौके पर प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। छात्रा सृष्टि श्रीवास्तव समेत अन्य बच्चों ने जिंगल वेल, जिंगल वेल संगीत की प्रस्तुति रोचक तरीके से दी।

ईशु मसीह के जीवन से संबंधित झांकी प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य मिनी प्रसाद विद्यालय के छात्र मुरली सिंह व सौम्या श्री ने मंच संचालन किया। समेत अन्य ने समाज को सेवा व प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में डीएवी पब्लिक स्कूल कंधवारा के प्राचार्य वी. आनंद, स्काउ गाइड के जिला प्रभारी कमलेश ओझा, इमानुएल स्कूल के पीआरओ बागिन्द्रनाथ पाठक, प्राचार्य कामिला एक्का समेत छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024