परवेज अख्तर/सिवान: नगर पुलिस को मोबाइल चोरी मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार युवक शास्त्री नगर इलाके का एक दुकानदार है और चोरी का मोबाइल फोन खरीदने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आशा है कि युवक की गिरफ्तारी के बाद मोबाइल फोन चोरी मामले में चोरों की पहचान हो सकती है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के पुरानी बजाजी स्थित मौलेश्वरी चौक के समीप चोरों ने बीती रात संजय कुमार अग्रहरि के घर से करीब पांच लाख रुपये का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था।
शहर के जेपी चौक पर संजय का एक मोबाइल फोन की दुकान है। दुकान में चोरी के भय से मोबाइल फोन का स्टॉक बैग में भरकर प्रतिदिन की तरह रविवार को भी अपने घर पर लाया था। रात को मौका पाकर चोर घर में घुस गए और चोरी की इस घटना को अंजाम दे दिए। सुबह उठने के बाद मोबाइल भरा बैग गायब होने के बाद संजय को चोरी की इस घटना की जानकारी हुई थी। बाद में इस मामले में स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…