सिवान: कसेरा टोली सिवान जान से मारने की नीयत से पत्नी को मारा चाकू

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के कसेरा टोली में एक महिला को उसके ही सास, ननद व बहनोई ने जान से मारने की नीयत से चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं बीच बचाव करने गए पति को भी मारपीट कर घायल कर दिया. दोनों घायल मोहमद मंटू व उसकी पत्नी यास्मीन खातून हैं. घटना के संबंध में मंटू ने बताया कि मैं ट्रैन में भेंडर का काम कर परिवार का पालन-पोषण करता हूं. रविवार की सुबह तकरीबन 11 बजे मेरी मां, बहन और बहनोई ने मेरी पत्नी को जान से मारने की नीयत से पहले गर्म दूध शरीर पर फेंक दिया. इसके बाद मेरी पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मैं ट्रैन में था और तभी इसकी सूचना पड़ोसियों ने मुझे दी.

मैं घर आकर देखा तो मेरी पत्नी खून से लथपथ पड़ी हुई थी और उसे सिर में चाकू लगा हुआ था. आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मैं जब इस संबंध में परिजनों से पूछताछ की तो परिजनों ने मुझे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हम दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. उसने यह भी कहा कि मेरा भाई रेयाज स्माइक पीता है और वह हमेशा हम लोगों के साथ मारपीट करता रहता है.. बीते दो दिन पूर्व अलमीरा तोड़ ज्वेलरी की चोरी कर ली थी और अलमीरा में रखा 25 हजार नगद भी निकाल लिया था. पूछताछ की तो उस समय भी में हमलोगों के साथ मारपीट की थी. यह विवाद तकरीबन वर्षों से चलता आ रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026