मैरवा में युवक की पीट-पीट कर हत्या, पिता गंभीर

  • घटना थाना क्षेत्र के सेवतापुर गांव की
  • मटकोड के दौरान हुई घटना

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर में शादी समारोह की खुशी मामूली विवाद के बाद मातम में बदल गया. रविवार की सुबह सेवतापुर सुखनहर नाला के समीप सुबह आठ बजे मटकोड के दौरान पैर पर बोलोरो चढ़ने के विवाद में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गये. इस मारपीट में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए. मौत की घटना के बाद एक पक्ष के आक्रोशितों ने एक बाइक को तोड़फोफ कर दिया. गांव में तनाव को देखते हुए मैरवा, गुठनी और नौतन की पुलिस कैंप कर रही है. मृतक सेवतापुर के सुनील पासवान का 22 वर्षीय पुत्र अंकुर पासवान है. थाना प्रभारी संजीव कुमार घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर चार लोगों को हिरासत में ले लिया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सेवतापुर के रमाकांत राम के बेटे मोहन राम की रविवार को बारात जाने वाली थी. जिसको लेकर सुखनहर के हरिराम के मशीन के पास मटकोड़ हो रहा था. इसी दौरान सुनील पासवान के घर आये रिश्तेदार मौर्या ट्रेन पकड़ने के लिए बोलेरो से स्टेशन जा रहे थे. उनकी गाड़ी मटकोड़ में भांगड़ा कर रही एक लड़की के एक पैर पर चढ़ गया. जिसको हल्की चोट लग गयीं. वहां मौजूद महिलाएं गाली गलौज करने लगीं. वही पीछे से एक बाइक पर सुनील पासवान और उनके पुत्र अंकुर पासवान आ रहे थे. दोनों में बकझक हो गयी. जिसको लेकर दो पक्षों जमकर मारपीट हो गयी. जिसके बाद सुनील पासवान और उसके पुत्र अंकुर पासवान के सिर में चोट लग गयी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने अंकुर की स्थिति नाजुक देख गोरखपुर रेफर कर दिया और उसके पिता को सीवान रेफर कर दिया. इधर देवरिया के समीप पहुंचते ही घायल अंकुर ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीखपुकार मच गयी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया. मृतक की मां गुड्डी देवी ने 14 लोगों को आरोपित करते हुए आवेदन दिया है. जिसमें हरिलाल राम, अनिल राम, रामप्रवेश राम, रंजीत राम, जगरनाथ राम, मोहन राम, सोहन राम, बशिष्ठ राम समेत अन्य शामिल है. वहीं पुलिस ने हरिलाल राम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार में ले लिया है. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

मृतक के घर तीन दिन पूर्व हुई थी शादी

सेवतापुर गांव में हुई मामूली बात को लेकर मारपीट में एक युवक की मौत के बाद गांव में शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. घटना में मृतक की मां और बुआ का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. बुआ सुशीला देवी मौत की घटना बर्दाश्त नहीं करने पर वह बार बार बेहोश हो जा रही थी. जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026