सिवान: आपराधिक घटनाओं पर हर हाल में लगाए लगाम

  • क्राइम मीटिंग में मुख्य रूप से पंचायत चुनाव को लेकर विधि-व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा
  • चुनाव को लेकर एसपी ने कई आवश्यक निर्देश दिए
  • कांडों का निष्पादन व अनुसंधान समय से करने को कहा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में विधि व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को एसपी अभिनव कुमार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान सभी थानों के थानाध्यक्ष व सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद रहे। एसपी ने बारी-बारी से सभी थानों का रिकार्ड खंगाला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम मीटिंग में कुछ अलग नहीं रहा। रूटीन की तरह इस बार भी समीक्षा मीटिंग की गयी। हालांकि समीक्षा के दौरान जिन थानों के रिकार्ड में गड़बड़ी पायी गयी उन्हें हिदायत देते हुए एसपी ने बेहतर करने का निर्देश दिया। क्राइम मीटिंग में मुख्य रूप से पंचायत चुनाव को लेकर विधि-व्यवस्था का मुद्दा छाया रहा।

बताया गया कि चुनाव के दौरान हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखनी है। दूसरे प्रदेशों से सटे जिला के सीमावर्ती इलाकों पर भी पैनी नजर रखनी है। सभी थानों को अराजक तत्वों पर नजर रखते हुए विभिन्न कांडों के वारंटियों को फौरन गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा गया कि लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए व कांडों का अनुसंधान ससमय किया जाए। शराबबंदी कानून का भी जिले में हर हाल में पालन किया जाए। किसी भी दशा में जिले के सभी थाना क्षेत्र में शराब बिक्री पर प्रतिबंध व शराब कारोबार में लिप्तों को बख्सा नहीं जाएगा। इसके साथ ही जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाएं जैसे लूट, हत्या और अन्य अपराधों को हर हाल में नियंत्रित करना होगा। बैंकों की सुरक्षा अहम है इसलिए वहां भी ध्यान रखा जाए। मीटिंग में डीएसपी पोलस्त कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024