Categories: पटना

तेजस्वी बोले- बिहार में डबल नहीं ट्रबल इंजन की सरकार, अधिकारी नहीं सुनते मंत्री की बात, महंगाई पर ये कहा

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रबल इंजन की सरकार चल रही है। इस सरकार में अधिकारी मंत्री की बात नहीं सुन रहा है। जनता ने हमें अवसर दिया था। लेकिन, हमें कुर्सी का लालच नहीं था। आज अपराध चरम पर पहुंच गया है। इस सरकार में गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है।

तेजस्वी गुरुवार को बैकुंठपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवतिथ के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय देवदत्त प्रसाद की पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि गोपालगंज जिले में तीन मंत्री हैं। लेकिन, बाढ़ जैसी भयानक आपदा का समाधान सहित अन्य समस्याओं का समाधान करने में अब तक अक्षम साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हम सिंचाई, दवाई, पढ़ाई, सुनवाई, कमाई को प्रमुखता देने की बात करते हैं। आज राज्य में लाख से अधिक कर्मियों के पद रिक्त पड़े हैं। बेईमान सरकार से रोजगार की उम्मीद नहीं की जा सकती। यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सड़क से सदन तक जनता की आवाज हमेशा से ही उठाती रही है।

तेजस्वी ने कहा कि जातीय जनगणना देश हित में है। इसका लाभ आने वाले दिनों में हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। यह सरकार लोगों को सता रही है। ब्लॉक या थाना में घूसखोरी बढ़ गई है। कानून बनाने से नहीं होगा। कानून का सख्ती से पालन करना होगा। सरकार की सात निश्चय योजना धरातल भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गई है।

सरकार के लिए महंगाई डायन नहीं भौजाई बनी

पहले राजद कांग्रेस की सरकार में प्याज का भाव बढ़ने पर वर्तमान सरकार वाले लोग महंगाई डायन का नारा देते थे। अब पेट्रोलियम पदार्थ सहित अन्य सामग्रियों की महंगाई बेलगाम बढ़ गई है। अब इस सरकार के लिए महंगाई भौजाई और महबूबा बन गई है।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अथवा विधायक व जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने की। श्रद्धांजलि सभा को स्थानीय विधायक व पूर्व विधायक स्वर्गीय देवदत्त प्रसाद के पुत्र प्रेमशंकर प्रसाद यादव, पूर्व विधायक व राजद के प्रदेश महासचिव रेयाजुल हक राजू आदि ने संबोधित किया। मंच का संचालन इम्तेयाज अली भुट्टो ने किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024