सिवान: लता का जाना पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों के लिए अपूरर्णीय क्षति

  • दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में श्रद्धांजलि
  • भारत रत्न के निधन पर जगह-जगह हुई शोकसभा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सोमवार को भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर शोकसभा हुई। तैलचित्र पर पुष्प चढ़ाकर सभी ने श्रद्धा निवेदित की। प्राचार्य डॉ. प्रजापति त्रिपाठी ने कहा कि लता मंगेशकर का जाना भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों के लिए अपूरर्णीय क्षति है। शोकसभा में डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. राजा प्रसाद,डॉ. सुधांशु शेखर त्रिपाठी, डॉ. पूजा त्रिपाठी, डॉ. उपेन्द्र पर्वत, डॉ. एममी श्रीवास्तव, डॉ. विजय कृष्ण यादव, डॉ. कमलेश पांडेय, डॉ. पुष्कर राय, डॉ. दुर्गेश, प्रकाश पांडेय, राघवेन्द्र उपाध्याय, सुधीर द्विवेदी, अमन पांडेय व अभिषेक समेत अन्य मौजूद थे। इधर, कल्चरल स्कवॉर्ड के बैनर तले शहर के डाकबंगला रोड में शोकसभा हुई। लता मंगेशकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन निवेदित किया गया। डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लता मंगेशकर की आवाज भारतीय संगीत की पहचान है।

डॉ. यतिन्द्रनाथ सिन्हा, जयश्री जेम्स, कमर सीवानी, ब्रजदेव सिंह यादव, मो. अनवर, बच्ची देवी, सुषमा सिंह, जयति जेम्स, विभा द्विवेदी, अमृता द्विवेदी, अनिल कुमार शर्मा, पारस नाथ श्रीवास्तव, कृष्णा भारती, रामबाबू प्रसाद, कमल किशोर प्रसाद, अशोक गुप्ता, नवीन वर्मा, विरेन्द्र कुमार यादव, लखन लाल, विरेन्द्र पांडेय, उमाशंकर प्रसाद व तेजनारायण साह मौजूद थे। भोजपुरी विकास मंडल ने अध्यक्ष युगुल किशोर दुबे के नेतृत्व में स्वर कोकिला को अपनी श्रद्धांजलि दी। रामनरेश सिंह, प्रो. उपेन्द्रनाथ यादव, अधिवक्ता मुन्ना कुमार मिश्रा, मुरलीधर मिश्र, वामदेव प्रसाद वर्मा, प्रवीण कुमार, प्रियरंजन, मलीह अहमद खान, राजीव रंजन व भोगेन्द्र झा मौजूद थे। शहर के शुक्ल टोली में उर्दू हिन्दी साहित्य संगम के कार्यालय पर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. मधुसुदन प्रसाद, डॉ. अली असगर, डॉ. प्रवीण कुमार शुक्ला, परवाना सीवानी, मधुसुदन पंडित, प्रेम नाथ उपाध्याय व राजू कुमार थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026