सिवान: योग प्रशिक्षण के माध्यम से दैनिक जीवन पर डाला गया प्रकाश

परवेज अख्तर/सिवान: आरोग्य भारती की बैठक सह योग प्रशिक्षण का आयोजन रविवार को मखदुम सराय स्थित महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर के सभाकक्ष में हुआ। इस योग प्रशिक्षण की अध्यक्षता डा. दिनेश कुमार सिंह ने की। योग शिक्षक डा. अखिलेश्वर तिवारी ने योग क्रियाओं के दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर एवं ग्रामीण सौ स्थानों पर योग शिविर के आयोजन की रूप रेखा सचिव प्रवीण कुमार ने प्रस्तुत की। सचिव ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से आरोग्य भारती के माध्यम से मनाने के संकल्प को दुहराया।

आरोग्य भारती से लोगों को जोड़ने तथा इसके व्यापक प्रसार पर भी चर्चा हुई। इसमें आरोग्य भारती के राज्यकारणी के सदस्य मनोरंजन कुमार सिंह की अहम भूमिका थी। इस दौरान प्रभात रंजन, मनोरंजन कुमार, डा. चंद्रमोहन सिंह, डा. मनीष कुमार सिंह, डा. सोनी कुमारी, रंजीत शाही, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ आरोग्य भारती के विभिन्न प्रखंडों से सौकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026