सिवान: पदाधिकारियों संग बैठक कर एसपी ने दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में रविवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने जिले के एसडीपीओ एवं इंस्पेक्टर के साथ के साथ समीक्षा बैठक की। एसपी ने डीजीपी आरएस भट्टी से मिले निर्देशों को पदाधिकारियों को बताया। एसपी ने बताया कि डीजीपी के मिले निर्देश पर अप्रैल में थानाध्यक्षों के साथ बैठक की गई थी। इसमें जिले के हर गांव व वार्ड में रहने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखने के साथ हर गांव में रजिस्टर मेंटेन करने का निर्देश दिया गया था। अन्य कई दिशा-निर्देश थे उसकी समीक्षा की गई। एसपी ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से कहा कि थाना क्षेत्रों में पुलिस गश्ती, रोको टोको अभियान तथा शराब के विरुद्ध लगातार अभियान प्रभावी रूप से जारी रहनी चाहिए।

प्राथमिकता के आधार पर सभी लंबित वारंट, इश्तेहार, कुर्की जब्ती का निष्पादन करेंगे व न्यायालय के निर्देश का अनुपालन करेंगे। सभी वांछित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी करेंगे। कहा कि एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष विशेष कर दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे। मौके पर सदर एसडीपीओ फिरोज आलम, महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, अंचल पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल जयप्रकाश पंडित आदि शामिल हुए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026