सिवान: अंतिम संस्कार से लौट रहे अधेड़ की बोलेरो के धक्के से मौत

  • रकौली गांव में अनियंत्रित बोलेरो ने अधेड़ को कुचला
  • अधेड़ को गंभीर हालत में घटनास्थल पर छोड़ फरार

परवेज अख्तर/सिवान: दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह रकौली गांव के समीप अनियंत्रित बोलेरो ने अधेड़ को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पहचान असांव थाना क्षेत्र के डेहूरा गांव निवासी छठु राम (55 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वह रकौली घाट से अंतिम संस्कार से वापस लौट कर घर आ रहा था। इसी बीच दरौली की तरफ से रघुनाथपुर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने अनियंत्रित होकर उसे ठोकर मार दी। परिजनों का आरोप था कि घटना की जानकारी मिलने के बाद भी लोगों ने उसकी कोई मदद नहीं की। साथ ही गंभीर हालत में घटनास्थल पर उसे छोड़ फरार हो गए। परिजनों ने बताया कि रघुनाथपुर थाने की पुलिस गश्त करने के दौरान सड़क के किनारे उसे अचेत अवस्था में देखा। जहां से पुलिस ने पीएचसी पहुंचाया। लेकिन, डॉक्टरों ने देखते ही अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।

शव की पहचान कर परिजनों को दी सूचना

पुलिस ने अधेड़ के शव की पहचान कर सूचना परिजनों को दी। इसके बाद मृतके के परिजन पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना था कि परिजनों की तरफ से लिखित शिकायत मिलने के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों की उमड़ी भीड़

रकौली में सड़क हादसे के बाद मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया। उसकी पत्नी बेबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिवार में रितिक कुमार, आर्यन कुमार, रोशन कुमार व सुगन्धी कुमारी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों मे शीतल पासवान, पूर्व मुखिया अभिराम पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप चौहान, जितेंद्र ठाकुर ने परिवार को सांत्वना दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024