दरौली: एसटीएफ की विशेष टीम ने की चंदन सिंह की गिरफ्तारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के ओईनी निवासी कुख्यात चंदन सिंह की गिरफ्तारी रविवार को एसटीएफ की एक विशेष टीम ने की है। चंदन की गिरफ्तारी गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के समाजसेवी अरूण सिंह की हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत की गयी है। एसटीएफ ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसके पहले रविवार को गुठनी थाना क्षेत्र के जतौर बाजार स्थित ईंट भट्टा के समीप से गिरफ्तारी की खबर आयी थी। सूचना के अनुसार एसटीएफ ने चंदन सिंह के अलावा उसके एक अन्य मित्र को भी गिरफ्तार किया है। दूसरा गिरफ्तार युवक चंदन सिंह का शूटर बताया जा रहा है। हालांकि स्थानीय पुलिस इस खबर की पुष्टि नहीं कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद कुछ ही देर बाद पुलिस के चंगुल से चंदन सिंह के भाग निकलने की भी खबर सामने आयी थी। जिसकी पुष्टि अबतक नहीं हो सकी है। सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद चंदन के मोबाइल फोन से उसके घर के एक सदस्य के मोबाइल पर कॉल कर बताया गया कि वह पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला है। अब सभी निश्चिंत रहें। कॉल पर घरवालों से बातचीत करने वाला चंदन ही बताया जा रहा है। बाद में जब घरवाले चंदन के मोबाइल फोन पर कॉल कर उसका हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं तो अबतक चंदन सिंह से संपर्क नहीं हो सका है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024