सिवान: मोदी@20 ड्रीम्स मीट डिलीवरी पुस्तक का सांसद ने किया विमोचन

परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित बुद्धिजीवियों के सम्मेलन में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई पुस्तक मोदी@20 :ड्रीम्स मीट डिलीवरी नामक पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई यह किताब मोदी के राजनीति मैं 20 साल पूरे होने का जश्न मनाती है। भारत को इस सदी का अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किए गए दृष्टिकोण और कार्यों के बारे में बात करती है। पुस्तकपीएम मोदी की राजनीतिक जीवन यात्रा और राष्ट्र की बेहतरी में योगदान देने के उनके प्रयासों पर प्रकाश डालती है।

यह पुस्तक पीएम मोदी की अनूठी शासन प्रणाली के तहत पहले गुजरात और सिर्फ भारत को क्रमशः एक मॉडल राज्य और राष्ट्र के रूप में मौलिक परिवर्तन की यात्रा प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित है। उनकी नीतियों एवं कार्यक्रमों में सेवा एवं गरीब कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देशवासियों ने अनुभव किया है। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर महाचंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर रामचंद्र सिंह, प्रोफेसर रविंद्र नाथ पाठक, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, राजेश श्रीवास्तव, गीता बिहारी सहाय, मुकेश कुमार बंटी एवं मीडिया प्रभारी डॉ कुंदन कुमार उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026