सिसवन में पुलिस जवान की हत्या के मामले में जेल में बंद कुख्यात आफताब को पुलिस ने लिया रिमांड पर, बारीकी पूर्वक पूछताछ शुरू

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के समीप बीते सात सितंबर की अल सुबह पुलिस गश्त दल पर फायरिंग कर पटना के मसौढ़ी निवासी सह पुलिस जवान बाल्मीकि यादव की हत्या करने के मामले में नामजद आरोपित कुख्यात मो.आफताब मियां को पुलिस ने 24 घंटे के लिए माननीय न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लिया है। सिसवन थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने कुख्यात मो.आफताब मियां को रिमांड पर लेने की पुष्टि की है।जबकि अनुसंधान कार्य प्रभावित होने का हवाला देकर पुलिस ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।वहीं विश्वस्त सूत्रों कि मानें तो कुख्यात मो.आफताब मियां से इस मामले में पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी पूछताछ के दौरान दी है।

जिस आधार पर पुलिस अपनी अनुसंधान को और तेज करते हुए उसके मौखिक बयान के आधार पर छापेमारी करने में जुटी हुई है।बतादें कि कुख्यात मो. आफताब मियां ने बीते 16 सितंबर को एसीजेएम चार सह अवर न्यायाधीश त्रयोदश शंभू दास की अदालत में पुलिस दबिश के कारण आत्मसमर्पण कर दिया था।यहां बताते चलें कि इस मामले में शेष बचे कई आरोपित अभी भी फरार चल रहे हैं।जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तकनीकी सेल का सहारा के साथ-साथ कई तरकीब अपना रही है।पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026