सिवान: मामूली विवाद में भतीजा ने मारा चाचा को चाकू, हालत गंभीर

नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले की है घटना

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मुहल्ले में एक मामूली विवाद को लेकर अपने ही पुत्र सामान भतीजे ने चाचा को चाकू मार गंभीर रुप से घायल कर दिया. घायल की पहचान रामनगर निवासी ढोढा साह का पुत्र राजेंद्र साह के रुप में की गई. घटना के संबंध में घायल की पत्नी ने बताया की सुबह में आंगन में धूप नहीं आती है. तो मेरे पति दूसरे जगह बैठकर खाना खाने लगे. कुछ ही देर बाद उनका भतीजा आशीष आया व बोला की यहां बैठ कर क्यों खाना खा रहे हैं. तभी उन्होंने कहा की धूप की वजह से मैं यहां बैठ गया हूं.

खाना खाकर चला जाता हूं. जिसके बाद वह गाली गलौज देते हुए ईंट पत्थर फेंकने लगा जब राजेंद्र साह ने इसका विरोध किया तो उसने चाकू निकालकर पेट मे मार दी. जिससे राजेंद्र घायल हो गया. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया. इधर चाकूबाजी के बाद घायल की पत्नी व बच्चें दहशत के माहौल में हैं. वहीं चाकूबाजी के बाद भतीजा आशीष फरार हो गया है. खबर प्रेषण तक पुलिस सदर अस्पताल नहीं पहुंची थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026