सिवान: थोक स्वर्ण व्यवसायी के यहां लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे अपराधी, बैरंग लौटे

शहर के पुरानी बजाजी का है मामला, दुकानदार मौन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में आये दिन बेखौफ अपराधी किसी न किसी स्वर्ण व्यवसायी को या फिर उनकी दुकान को अपना निशाना बना रहे है. इसी क्रम में अपराधी एक बार फिर शहर के एक बड़े व्यवसायी को अपना निशाना बनाने की फिराक में थे. बताते चलें कि शनिवार की संध्या शहर के बीचों बीच स्थित पुरानी बाजाजी मोहल्ले में एक थोक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाने की फिराक में पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधी पहुंचे. परंतु सीसी टीवी फुटेज में व्यवसायी की नजर पड़ गयी और स्वर्ण व्यवसायी ने अपनी दुकान का ऑटोमेटिक दरवाजा मोबाइल फोन से लॉक कर दिया. स्थानीय स्वर्ण व्यवसाईयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की संध्या तकरीबन 5:30 बजे पुरानी बाजाजी निवासी थोक स्वर्ण व्यवसाई अपने दुकान पर बैठे थे और मोबाइल खोलकर सीसीटीवी फुटेज देख रहे थे.

तभी उनकी दुकान के बाहर पांच की संख्या में नकाबपोश युवक नजर पड़े और सभी की नजर उनकी दुकान की तरफ ही थी. जैसे पांचों नकाबपोश उनकी दुकान के दरवाजे तक पहुंचने ही वाले थे तब तक उन्होंने अपना ऑटोमेटिक दरवाजा मोबाइल के द्वारा ब्लॉक कर दिया. जिसके बाद पांचों नकाबपोश दरवाजे पर पहुंचे और दरवाजे को खोलना चाहा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला. उन्होंने काफी दरवाजा को पीटा कि खोलिए हम ग्राहक हैं, लेकिन स्वर्ण व्यवसाई ने दरवाजा नहीं खोला. क्योंकि उन्हें शक था कि यह पांचों नकाबपोश हमारे पहचान के नहीं है और न ही ग्राहक है. कही ना कहीं लूट की घटना को अंजाम देने आए हैं. इसके बाद काफी मशक्कत के बाद जब दरवाजा नहीं खुला तो पांचों युवक वापस लौट गए. उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी. तब तक पांचों नकाबपोश निकल चुके थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026