परवेज अख्तर/सिवान: जिले के वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में 18 वर्ष से अधिक के लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बावजूद इसके अब भी काफी संख्या में ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने वैक्सीन का पहला व दूसरा डोज नहीं लिया है। उन लाभार्थियों के लिए 28 अक्टूबर को मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान करीब डेढ़ लाख लाभार्थियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर कुल 599 सत्र स्थल बनाए जाएंगे।
बताया गया कि जिले में कुल 23 लाख 75 हजार 039 लाभार्थियों को वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया है। उनमें से अबतक कुल 22 लाख 77 हजार 930 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। इसमें वैक्सीन लेने वाले पहला डोज के कुल 16 लाख 54 हजार 586 जबकि 06 लाख 23 हजार 344 दूसरा डोज के लाभार्थी शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…